नौहझील पुलिस ने तमंचा-कारतूस समेत वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
- 8h ago
वृंदावन। थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित कान्हा माखन गेट बंद सोसाइटी में चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सोमवार आधी रात चोरों ने धाम-6 अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 504 का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
बताया गया कि फ्लैट मालिक बांके बिहारी गौड़ भारतीय सेना में तैनात हैं और इस समय दिल्ली में ड्यूटी पर थे। वहीं उनकी पत्नी पिछले आठ दिनों से बीमार सास की देखभाल के लिए गांव गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने बंद फ्लैट को निशाना बनाया।
मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने फ्लैट का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी रोहित तेवतिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
पुलिस द्वारा सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
गौरतलब है कि सुरक्षा गार्डों और ऊंची बाउंड्री से घिरी गेट बंद सोसाइटी में चोरी की इस वारदात से निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वृंदावन। थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित कान्हा माखन गेट बंद सोसाइटी में चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सोमवार आधी रात चोरों ने धाम-6 अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 504 का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। बताया गया कि फ्लैट मालिक बांके बिहारी गौड़ भारतीय सेना में तैनात हैं और इस समय दिल्ली में ड्यूटी पर थे। वहीं उनकी पत्नी पिछले आठ दिनों से बीमार सास की देखभाल के लिए गांव गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने बंद फ्लैट को निशाना बनाया। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने फ्लैट का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी रोहित तेवतिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि सुरक्षा गार्डों और ऊंची बाउंड्री से घिरी गेट बंद सोसाइटी में चोरी की इस वारदात से निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!