मोंठ में मिशन शक्ति फेज-5.2 के तहत जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं-बच्चियों को बताए हेल्पलाइन नंबर

  • 1d Ago 93 Views


मोंठ। मिशन शक्ति फेज-5.2 के तहत मंगलवार को थाना मोंठ की मिशन शक्ति टीम एवं प्रभारी निरीक्षक मोंठ के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ग्राम बरथरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन और ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, विमेन पावर हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 शामिल हैं।

इस दौरान थाना मोंठ में स्थापित महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और वहां मिलने वाली सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत, निराश्रित महिला पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी और राष्ट्रीय पोषण मिशन जैसी योजनाएं शामिल रहीं।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now