केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल, ब्रज के कृषि एवं औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 12h Ago 141 Views


मथुरा। लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष एवं युवा उद्यमी अंकित बंसल (बंसल फूड्स) ने भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से शिष्टाचार भेंट की एवं उनका स्वागत-अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अंकित बंसल ने माननीय मंत्री जी को ब्रज क्षेत्र में कृषि एवं किसानों से जुड़े विभिन्न कार्यों, कृषि आधारित गतिविधियों और क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। साथ ही मथुरा सहित संपूर्ण ब्रज क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के विकास, स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं, उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति देने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

अंकित बंसल ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में कृषि और उद्योग दोनों के विकास की अपार संभावनाएं हैं। यदि कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन, स्थानीय उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं और आवश्यक सरकारी सहयोग मिले, तो क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ-साथ किसानों एवं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

माननीय केंद्रीय मंत्री जी के साथ हुई इस सकारात्मक एवं सार्थक मुलाकात में गोवर्धन विधायक श्री मेघश्याम सिंह जी, श्री राजा ठाकुर, श्री चैतन्य जैन एवं श्री भानु प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

इस भेंट का उद्देश्य ब्रज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, कृषि उन्नयन, उद्योगों के विस्तार और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी रूप से रखना रहा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now