सुबह 9:15 बजे तक नहीं खुले सिर्रेला के सरकारी स्कूल बच्चों की पढ़ाई पर सवाल, शिक्षकों की लापरवाही के आरोप

  • संवाददाता: गोपाल अग्रवाल
  • 3h Ago 69 Views


सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन मथुरा की मांट तहसील के गांव सिर्रेला से सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां संचालित प्राथमिक विद्यालय और जूनियर विद्यालय गुरुवार सुबह निर्धारित समय पर नहीं खुले। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह 9:15 बजे तक दोनों विद्यालयों के ताले नहीं खोले गए थे, जबकि सरकार की ओर से विद्यालय खुलने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित है।

ग्रामीणों के मुताबिक, विद्यालयों में शिक्षकों के देर से पहुंचने की शिकायत केवल एक दिन की नहीं है। आरोप है कि कई बार शिक्षक निर्धारित समय के बाद विद्यालय पहुंचते हैं, तो कई बार छुट्टी के समय से पहले ही स्कूल छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य को लेकर खड़ा हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार बच्चों की शिक्षा पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन यदि विद्यालय समय पर नहीं खुलेंगे और नियमित पढ़ाई नहीं होगी तो सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों तक कैसे पहुंचेगा? ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से दोनों विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कराने और लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी अभी नई पोस्टिंग हुई है और वह इस मामले को दिखवाएंगे।

अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या सिर्रेला के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में समय से पढ़ाई सुनिश्चित कराने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाता है।

  • सुबह 9:15 बजे तक बंद रहे सिर्रेला के सरकारी विद्यालय!

  • प्राथमिक और जूनियर स्कूल के शिक्षकों पर लापरवाही के आरोप

  • कहीं देर से खुलते हैं स्कूल तो कहीं समय से पहले छुट्टी!

  • ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से कार्रवाई की उठाई मांग

  • खंड शिक्षा अधिकारी बोले—मामले को दिखवाएंगे

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now