मेरठ होटल कांड में बड़ा एक्शन! युवती को बंधक बनाने और मारपीट के आरोपी सलमान की तलाश तेज, परिजन हिरासत में; होटल मैनेजर से भी पूछताछ

  • 6h Ago 144 Views


उत्तर प्रदेश के मेरठ में होटल के अंदर युवती को कथित तौर पर बंधक बनाकर रखने और उसके साथ मारपीट करने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर में हुई इस घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी 24 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि सलमान नाम का युवक उसे बहाने से होटल लेकर आया और सोमवार से वहां बंधक बनाकर रखा। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मंगलवार दोपहर युवती किसी तरह होटल से बाहर निकली और सड़क पर पहुंचकर मदद के लिए चिल्लाने लगी। इसी दौरान युवक ने उसका पीछा किया और उसे पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। वह युवती को दोबारा होटल के अंदर ले जाने की कोशिश करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर आरोपी होटल की छत के रास्ते फरार हो गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now