मथुरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 6h Ago 118 Views


मथुरा के थाना मांट पुलिस को एक मामले में सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित चल रहे 24 वर्षीय आरोपी को हरियाणा के पलवल जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नाबालिग के साथ बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना मांट में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हरियाणा के पलवल जिले के होडल थाना क्षेत्र के गढ़ी पट्टी निवासी सचिन पुत्र देव किशन उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना मांट में मुकदमा अपराध संख्या 281/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2)/87 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान थाना मांट पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 23 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर हरियाणा के पलवल जिले के होडल थाना क्षेत्र स्थित गढ़ी पट्टी से आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद किया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और महिला कांस्टेबल पूनम शामिल रहीं। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now