राजीव एकेडमी की चार MBA छात्राओं का शानदार प्लेसमेंट, प्रतिष्ठित कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड में हुआ चयन

  • 1h Ago 67 Views


मथुरा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण के क्षेत्र में राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई है। संस्थान के प्रबंधन संकाय की MBA पाठ्यक्रम की चार छात्राओं का देश की प्रतिष्ठित कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी और उत्साह का माहौल है।

कंपनी में चयनित छात्राओं में गरिमा तरकर, गुनगुन शर्मा, खुशी रावत और तुलसी शर्मा शामिल हैं। चारों छात्राओं ने अपने विषय संबंधी ज्ञान, आत्मविश्वास, प्रभावशाली संवाद कौशल और व्यावसायिक दक्षता के दम पर चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की।

छात्राओं की इस उपलब्धि को संस्थान में दिए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुखी शिक्षा का परिणाम बताया जा रहा है। राजीव एकेडमी में विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए नियमित रूप से व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, समूह चर्चा, संवाद कौशल और साक्षात्कार की विशेष तैयारी कराई जाती है।

आर.के. एजुकेशन हब के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने चारों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कंपनियों में विद्यार्थियों का चयन संस्थान के लिए गर्व की बात है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है।

वहीं संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को बदलते औद्योगिक और व्यावसायिक परिवेश की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है।

चारों छात्राओं की इस सफलता ने न केवल उनके परिवारों और संस्थान का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now