संतों के सान्निध्य में भव्य बृज आनंद उत्सव व दीप महोत्सव संपन्न

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 3h Ago 96 Views


वृंदावन में बृज सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य बृज आनंद उत्सव एवं दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। संतों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में भव्य दीपदान और भजन-संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इस दौरान बृज संस्कृति के संरक्षण और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

वृंदावन में आयोजित बृज आनंद उत्सव एवं दीप महोत्सव में आध्यात्मिकता और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में जगद्गुरु स्वामी सुतिक्ष्ण दास देवाचार्य जी महाराज, अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी महाराज और मनोज मोहन शास्त्री जी सहित अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भव्य दीपदान कर बृज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं भजन-संकीर्तन से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में रमाकांत गोस्वामी, भागवताचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री, पंडित केशव पंडा और पंडित मोहित दुबे सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

वहीं संस्था के मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग ने स्वच्छ बृज अभियान, प्रसाद ऑन व्हील, शीतल जल और यात्री सुविधा केंद्र जैसे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में संयोजक नितिन और अंकुश ने बृज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now