मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर विधायक महाराज जी ने दी श्रद्धांजलि, बाँटा इंडेक्शन...
- 7h ago
मथुरा के वृंदावन में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ, चोरी के मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद किया है।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने विक्रम पुत्र रघुवीर निवासी नरी, थाना छाता को रेलवे स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 276 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ। वहीं दूसरी कार्रवाई में रवि पुत्र बनवारी निवासी राजपुर खादर, थाना जैत को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार, मथुरा गेट चौकी प्रभारी पारुल मिश्रा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
मथुरा के वृंदावन में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ, चोरी के मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद किया है। पहली कार्रवाई में पुलिस ने विक्रम पुत्र रघुवीर निवासी नरी, थाना छाता को रेलवे स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 276 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ। वहीं दूसरी कार्रवाई में रवि पुत्र बनवारी निवासी राजपुर खादर, थाना जैत को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार, मथुरा गेट चौकी प्रभारी पारुल मिश्रा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!