बांके बिहारी मंदिर के भीतर LED स्क्रीन पर चली वेब सीरीज, गोस्वामी समाज और श्रद्धालुओं में आक्रोश

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 11h Ago 83 Views


वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंदिर परिसर के अंदर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई LED स्क्रीन पर अचानक वेब सीरीज चलने का वीडियो  वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद गोस्वामी समाज और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

नाराज गोस्वामी समाज ने वायरल वीडियो के जरिए मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि मंदिर परिसर के अंदर लगी LED स्क्रीन पर निगरानी और संचालन की व्यवस्था में बड़ी लापरवाही हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले मंदिर के बाहर लगी LED स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने का मामला भी सामने आया था। अब मंदिर के अंदर हुई इस घटना ने एक बार फिर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आखिर मंदिर के भीतर LED स्क्रीन का संचालन कौन करता है? इसकी निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है? और बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं 

फिलहाल गोस्वामी समाज और स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now