देवउठनी एकादशी पर पांच जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, गब्बर सैनी ने किया कन्यादान

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 10h Ago 134 Views


मथुरा में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। जमुनापार के नगला चिरंजी स्थित गोला कुआं पर महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति मथुरा एवं सहयोगियों के तत्वावधान में 21वें सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में पांच जोड़े विवाह बंधन में बंधकर एक-दूजे के हमसफर बने।

बैंड-बाजों की धुन और खुशियों के माहौल के बीच पांचों दूल्हे बारातियों के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वरमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान परिवारों और मेहमानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में गोवर्धन के अड़ींग निवासी समाजसेवी गुलाब सिंह उर्फ गब्बर सैनी ने विशेष पहल करते हुए सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए और कन्यादान की रस्म निभाई। साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया।

सामूहिक विवाह समारोह ने समाज में सहयोग, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की गई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now