लापता पिता की तलाश में दर-दर भटक रहा बेटा, एक महीने बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

  • संवाददाता: ब्रजवासी लाल
  • 1d Ago 281 Views


मथुरा के मांट क्षेत्र से एक बेहद भावुक मामला सामने आया है, जहां अपने लापता पिता की तलाश में बेटा दर-दर भटक रहा है। मांट मूला निवासी मुकेश कुमार रावत 23 अक्टूबर 2026 से लापता हैं। परिजनों के मुताबिक उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनका इलाज भी चल रहा है।

बेटे दीपक रावत ने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे उनके पिता अपने बड़े भाई के साथ मांट थाने के सामने स्थित खाद-बीज की दुकान पर गए थे। इसी दौरान वह अचानक बिना किसी को बताए वहां से लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों ने जगह-जगह पोस्टर लगाए, आसपास के गांवों में तलाश की और मांट थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक मुकेश कुमार रावत का पता नहीं चल सका है। परिवार ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बुजुर्ग की जल्द तलाश कराने की गुहार लगाई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now