मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर विधायक महाराज जी ने दी श्रद्धांजलि, बाँटा इंडेक्शन...
- 7h ago
मथुरा में टप्पेबाजों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। शातिर ठग अब भोली-भाली महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर कीमती जेवर और नकदी लेकर फरार हो रहे हैं। ताजा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र की बाग बहादुर पुलिस चौकी के अंतर्गत नया बस स्टैंड का है, जहां रविवार शाम एक वृद्ध महिला टप्पेबाजों का शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला वृंदावन से अपने नाती की शादी में शामिल होने के लिए आगरा जा रही थी। इसी दौरान नया बस स्टैंड पर दो शातिर टप्पेबाज उसके पास पहुंचे और ब्लैक कार्ड बनवाने के बहाने उसे अपने झांसे में ले लिया। आरोपियों ने महिला के बैग में तकिया रख दिया और बदले में उसकी सोने की चेन और छह हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित महिला चंदा पत्नी किशनलाल, निवासी जयपुरिया भवन के समीप वृंदावन ने बताया कि वह अपने नाती की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी एक व्यक्ति बैग लेकर उसके पास पहुंचा और कार्ड बनवाने का लालच देते हुए उसे कई तरह के फायदे मिलने की बात कही।
आरोपी की बातों में आकर महिला ने अपनी करीब सवा तोले की सोने की चेन और छह हजार रुपये उसे दे दिए। इसके बाद महिला काफी देर तक उसके लौटने का इंतजार करती रही, लेकिन वह वापस नहीं आया।
जब महिला ने अपना बैग खोलकर देखा तो उसमें सोने-चांदी के जेवर और रुपये की जगह सिर्फ एक तकिया रखा हुआ था। यह देखकर महिला के होश उड़ गए और वह दहाड़ मारकर रोने लगी।
घटना के बाद नया बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अब देखना होगा कि पुलिस इन शातिर टप्पेबाजों तक कब पहुंचती है और पीड़ित महिला को न्याय कब मिलता है।
मथुरा में टप्पेबाजों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। शातिर ठग अब भोली-भाली महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर कीमती जेवर और नकदी लेकर फरार हो रहे हैं। ताजा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र की बाग बहादुर पुलिस चौकी के अंतर्गत नया बस स्टैंड का है, जहां रविवार शाम एक वृद्ध महिला टप्पेबाजों का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला वृंदावन से अपने नाती की शादी में शामिल होने के लिए आगरा जा रही थी। इसी दौरान नया बस स्टैंड पर दो शातिर टप्पेबाज उसके पास पहुंचे और ब्लैक कार्ड बनवाने के बहाने उसे अपने झांसे में ले लिया। आरोपियों ने महिला के बैग में तकिया रख दिया और बदले में उसकी सोने की चेन और छह हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला चंदा पत्नी किशनलाल, निवासी जयपुरिया भवन के समीप वृंदावन ने बताया कि वह अपने नाती की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी एक व्यक्ति बैग लेकर उसके पास पहुंचा और कार्ड बनवाने का लालच देते हुए उसे कई तरह के फायदे मिलने की बात कही। आरोपी की बातों में आकर महिला ने अपनी करीब सवा तोले की सोने की चेन और छह हजार रुपये उसे दे दिए। इसके बाद महिला काफी देर तक उसके लौटने का इंतजार करती रही, लेकिन वह वापस नहीं आया। जब महिला ने अपना बैग खोलकर देखा तो उसमें सोने-चांदी के जेवर और रुपये की जगह सिर्फ एक तकिया रखा हुआ था। यह देखकर महिला के होश उड़ गए और वह दहाड़ मारकर रोने लगी। घटना के बाद नया बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अब देखना होगा कि पुलिस इन शातिर टप्पेबाजों तक कब पहुंचती है और पीड़ित महिला को न्याय कब मिलता है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!