महेश्वरी महिला मंडल ने श्रद्धा और उल्लास से मनाया अन्नकूट महोत्सव

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 36m Ago 47 Views


मथुरा। महेश्वरी महिला मंडल द्वारा माहेश्वरी भवन में दिव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को मंडल की सदस्यों द्वारा घरों में तैयार किए गए विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।

अन्नकूट भोग में कढ़ी ज्योति माहेश्वरी, अनुराधा माहेश्वरी, ऊषा दीवान एवं प्रिया माहेश्वरी; पूरियाँ मोहिनी, स्नेहा दीवान एवं अलका माहेश्वरी; कचौड़ियाँ रचना भुराड़िया; गड़ की सब्जी शिप्रा राठी, शिल्पी एवं आभा माहेश्वरी; खीर, चावल, रायता, मूंग एवं केसरी बर्फी सहित विभिन्न व्यंजन सदस्यों द्वारा तैयार किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन संध्या रही। साथ ही आगामी पश्चिमी उत्तर प्रदेश महेश्वरी महिला मंडल की बैठक की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

अध्यक्ष शिप्रा राठी ने सभी सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव रुचिता माहेश्वरी एवं संगठन मंत्री नम्रता गांधी ने किया। संपूर्ण आयोजन श्रीमती रेखा माहेश्वरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now