यूरिया केमिकल की सप्लाई ठप, मथुरा रोडवेज डिपो में खड़ी हुईं बसें, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 4h Ago 88 Views


मथुरा में रोडवेज बसों के संचालन को लेकर बड़ी समस्या सामने आई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय से पिछले एक सप्ताह से यूरिया केमिकल की सप्लाई नहीं मिलने के कारण मथुरा रोडवेज डिपो की बसों के संचालन पर असर पड़ रहा है। केमिकल की कमी के चलते कई बसों को डिपो में खड़ा करना पड़ रहा है, जिससे रोडवेज विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं बस स्टैंड पर समय से बसें नहीं पहुंचने के कारण यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में मथुरा डिपो के केंद्र प्रभारी जयप्रकाश शुक्ला ने बताया कि रोडवेज की बसों में डीजल के साथ-साथ एक विशेष यूरिया आधारित केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। यह केमिकल बसों की प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन पिछले करीब एक सप्ताह से परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से मथुरा डिपो को इसकी आपूर्ति नहीं हो रही है।

उन्होंने बताया कि केमिकल उपलब्ध नहीं होने के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है और मजबूरी में बसों को डिपो में खड़ा करना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, रोडवेज विभाग निजी स्तर पर इस केमिकल की खरीद नहीं कर सकता। मुख्यालय से केमिकल की आपूर्ति प्राप्त होने के बाद ही बसों का संचालन सामान्य हो सकेगा।

इस स्थिति का सीधा असर रोडवेज की सेवाओं पर पड़ रहा है। एक तरफ विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है, तो दूसरी तरफ बसों के इंतजार में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now