देव दीपावली पर गोवर्धन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, माता भरपाई देवी गौशाला में धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति

  • संवाददाता: मुकेश कौशिक
  • 5h Ago 88 Views


गिरिराज धाम गोवर्धन में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर राधाकुंड मार्ग स्थित माता भरपाई देवी गौशाला में कई दिनों से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान का वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में नजर आया।

देव दीपावली के अवसर पर सुबह से ही गोवर्धन धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गिरिराज महाराज के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दीपदान किया।

वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए सप्तकोसी परिक्रमा में लीन नजर आए। पूरे परिक्रमा मार्ग पर राधे-राधे और गिरिराज महाराज के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

माता भरपाई देवी गौशाला में धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ ही देव दीपावली का पर्व विशेष श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान गोवर्धन धाम का हर कोना भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now