योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न देने की संत समाज ने उठाई मांग, फलाहारी महाराज ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

  • 15m Ago 54 Views


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न देने की मांग उठी है। संत समाज की ओर से फलाहारी महाराज ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर योगी आदित्यनाथ को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है।

पत्र में फलाहारी महाराज ने गौसेवा, राष्ट्र के प्रति निष्ठा, त्याग, स्वच्छ राजनीतिक जीवन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यों का उल्लेख किया है। उन्होंने अपने पत्र में दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

फलाहारी महाराज ने राष्ट्रपति से संत समाज की इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। उनका कहना है कि योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न दिए जाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

अब देखना होगा कि संत समाज की इस मांग पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now