योगी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए गोवर्धन में घुटनों के बल सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहा...
- 1h ago
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले-2027 की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जमीन और पानी के साथ-साथ आसमान पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। मेले में पहली बार अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करने की तैयारी की गई है, जो बिना अनुमति उड़ने वाले ड्रोन की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय करने में सक्षम होगा।
खास बात यह है कि यह हाईटेक सिस्टम करीब 6 किलोमीटर के दायरे में संदिग्ध और अनधिकृत ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रख सकेगा। इसके जरिए मेला क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध ड्रोन की मौजूदगी का पता लगाकर उसे नियंत्रित किया जा सकेगा।
दो तकनीकों से रोकेगा संदिग्ध ड्रोन
एंटी-ड्रोन सिस्टम में दो तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। पहली हार्ड किल तकनीक, जिसमें ड्रोन को भौतिक रूप से नष्ट किया जाता है, जबकि दूसरी सॉफ्ट किल तकनीक में उसके GPS और इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन को जाम कर उसे निष्क्रिय किया जाता है।
संगम से झूंसी तक सुरक्षा का प्लान
पुलिस प्रशासन की योजना के मुताबिक, शुरुआती चरण में संगम क्षेत्र में एंटी-ड्रोन सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके बाद झूंसी और नागवासुकी क्षेत्र में भी इसकी तैनाती की तैयारी है। पूरे मेला क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। ड्रोन उड़ाने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
देव दीपावली पर किया गया परीक्षण
माघ मेले से पहले इस आधुनिक तकनीक की कार्यक्षमता परखने के लिए देव दीपावली के अवसर पर इसका पायलट परीक्षण किया गया। अधिकारियों का उद्देश्य मेले के दौरान किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे से निपटने के लिए पहले से पुख्ता इंतजाम करना है।
बता दें कि माघ मेला-2027 में देशभर से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन आधुनिक तकनीक और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के जरिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारी में जुटा है।
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले-2027 की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जमीन और पानी के साथ-साथ आसमान पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। मेले में पहली बार अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करने की तैयारी की गई है, जो बिना अनुमति उड़ने वाले ड्रोन की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय करने में सक्षम होगा। खास बात यह है कि यह हाईटेक सिस्टम करीब 6 किलोमीटर के दायरे में संदिग्ध और अनधिकृत ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रख सकेगा। इसके जरिए मेला क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध ड्रोन की मौजूदगी का पता लगाकर उसे नियंत्रित किया जा सकेगा। दो तकनीकों से रोकेगा संदिग्ध ड्रोन एंटी-ड्रोन सिस्टम में दो तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। पहली हार्ड किल तकनीक, जिसमें ड्रोन को भौतिक रूप से नष्ट किया जाता है, जबकि दूसरी सॉफ्ट किल तकनीक में उसके GPS और इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन को जाम कर उसे निष्क्रिय किया जाता है। संगम से झूंसी तक सुरक्षा का प्लान पुलिस प्रशासन की योजना के मुताबिक, शुरुआती चरण में संगम क्षेत्र में एंटी-ड्रोन सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके बाद झूंसी और नागवासुकी क्षेत्र में भी इसकी तैनाती की तैयारी है। पूरे मेला क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। ड्रोन उड़ाने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। देव दीपावली पर किया गया परीक्षण माघ मेले से पहले इस आधुनिक तकनीक की कार्यक्षमता परखने के लिए देव दीपावली के अवसर पर इसका पायलट परीक्षण किया गया। अधिकारियों का उद्देश्य मेले के दौरान किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे से निपटने के लिए पहले से पुख्ता इंतजाम करना है। बता दें कि माघ मेला-2027 में देशभर से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन आधुनिक तकनीक और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के जरिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारी में जुटा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!