वृंदावन में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर! चोरी का पर्स और अवैध चाकू बरामद, 8 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 5h Ago 150 Views


वृंदावन पुलिस ने चोरी और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का पर्स, एक अवैध चाकू और 360 रुपये नकद बरामद किए हैं। खास बात यह है कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से ही चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:28 बजे वृंदावन की गंदी गली से लगभग 10 कदम की दूरी पर पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली। उसकी पहचान दीपक उर्फ दीपू पुत्र विष्णु निवासी किशोरपुरा, वृंदावन के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पास से एक जेंट्स पर्स मिला, जिसमें नवीन खट्टर नाम के व्यक्ति का आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, विभिन्न बैंकों के एटीएम और क्रेडिट कार्ड, एक चेक और 360 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा आरोपी के पास से एक अवैध चाकू भी मिला।

8 मुकदमों का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वृंदावन थाने में वर्ष 2023 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और अन्य मामलों सहित कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 757/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिहारीजी शिवकुमार शर्मा और पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में कांस्टेबल अनिकेत और ऋषि पाल भी शामिल रहे।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now