लखनऊ में आजम खान-अखिलेश यादव की मुलाकात सपा की सियासत में हलचल, 2027 को लेकर होगी चर्चा?

  • 6h Ago 144 Views


उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान लखनऊ पहुंच गए हैं, जहां आज उनकी मुलाकात सपा प्रमुख अखिलेश यादव से होने जा रही है। आजम खान लखनऊ के एक निजी होटल में रुके हुए हैं। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, आजम खान आज अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस मुलाकात पर राजनीतिक जानकारों की नजरें टिकी हुई हैं। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और समाजवादी पार्टी भी अपनी चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी है।

ऐसे में आजम खान और अखिलेश यादव की मुलाकात को पार्टी के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अब सवाल यह है कि क्या इस मुलाकात में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कोई अहम रणनीति बनेगी? क्या आजम खान पार्टी के चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे? और अखिलेश यादव के साथ उनकी बातचीत से यूपी की सियासत में क्या नए संकेत मिलेंगे?

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now