मथुरा के नए बस स्टैंड रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने...
- 1h ago
संविधान दिवस के अवसर पर मथुरा कलेक्ट्रेट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ ली।
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन सामाजिक समानता, न्याय, स्वतंत्रता और शिक्षा के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार मिल सके।
संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के आदर्शों को अपनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
संविधान दिवस के अवसर पर मथुरा कलेक्ट्रेट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ ली। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन सामाजिक समानता, न्याय, स्वतंत्रता और शिक्षा के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार मिल सके। संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के आदर्शों को अपनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!