Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 26 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संविधान दिवस पर डीएम ने दिलाई संवैधानिक मूल्यों की शपथ, बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर को किया नमन

संविधान दिवस के अवसर पर मथुरा कलेक्ट्रेट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ ली।

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन सामाजिक समानता, न्याय, स्वतंत्रता और शिक्षा के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार मिल सके।

संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के आदर्शों को अपनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Previous News

सुबह 9:15 बजे तक नहीं खुले सिर्रेला के सरकारी स्कूल बच्चों की पढ़ाई पर सवाल, शिक्षकों की लापरवाही के आरोप

Next News

मथुरा के नए बस स्टैंड रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से इलाके में फैली सनसनी