यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 28 अधिकारियों के तबादले, 10 IPS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 7h Ago 115 Views


उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बुधवार को जारी तबादला सूची में अपर पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के कुल 28 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में 10 आईपीएस अधिकारियों सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

जारी सूची के अनुसार आईपीएस पुनीत द्विवेदी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद भेजा गया है। वहीं किरण यादव को एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़, आदित्य को आगरा से बदायूं और शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद में नई तैनाती मिली है।

इस प्रशासनिक फेरबदल में मथुरा जिले को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद से स्थानांतरित कर मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है। ऐसे में मथुरा पुलिस विभाग में भी नई जिम्मेदारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

इसके अलावा कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़, अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र, देवेन्द्र सिंह को पीएसी मीरजापुर से शाहजहांपुर, ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर और गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ भेजा गया है। वहीं पीयूष कुमार सिंह को गाजियाबाद से मैनपुरी और अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में नई जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल में एटीएस, एएनटीएफ, पीएसी, एसएसएफ, पुलिस प्रशिक्षण संस्थान, यातायात निदेशालय और पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। नवीन कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि श्रेष्ठा को एटीएस से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब सभी की नजरें नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों के कार्यभार संभालने और अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने पर रहेंगी। खासतौर पर मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) के पद पर अतुल कुमार चौबे की तैनाती चर्चा में है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now