केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष अंकित...
- 12h ago
चमोली के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव (IPS) ने कार्यभार संभालने के बाद पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 28 नवंबर 2026 को उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर का औचक निरीक्षण किया। पुलिस लाइन पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने गार्द की सलामी ग्रहण की। इसके बाद पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने शस्त्रागार, स्टोर कार्यालय, जिम, पुलिस बैरक, भोजनालय, पुलिस दूरसंचार केंद्र, महिला हेल्पलाइन, सीपीसी कैंटीन, पुलिस पेट्रोल पंप और आवासीय परिसरों का जायजा लिया। इसके साथ ही विभाग के निर्माणाधीन भवनों की प्रगति और निर्माण कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखा प्रभारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव करने, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने और पुलिस लाइन परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।
एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि वे पूरी ऊर्जा, मनोयोग और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने तथा कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
चमोली के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव (IPS) ने कार्यभार संभालने के बाद पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 28 नवंबर 2026 को उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर का औचक निरीक्षण किया। पुलिस लाइन पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने गार्द की सलामी ग्रहण की। इसके बाद पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने शस्त्रागार, स्टोर कार्यालय, जिम, पुलिस बैरक, भोजनालय, पुलिस दूरसंचार केंद्र, महिला हेल्पलाइन, सीपीसी कैंटीन, पुलिस पेट्रोल पंप और आवासीय परिसरों का जायजा लिया। इसके साथ ही विभाग के निर्माणाधीन भवनों की प्रगति और निर्माण कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखा प्रभारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव करने, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने और पुलिस लाइन परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया। एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि वे पूरी ऊर्जा, मनोयोग और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने तथा कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!