Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 28 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नवनियुक्त एसपी अमित श्रीवास्तव ने संभाली कमान, पुलिस लाइन गोपेश्वर का किया औचक निरीक्षण

चमोली के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव (IPS) ने कार्यभार संभालने के बाद पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 28 नवंबर 2026 को उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर का औचक निरीक्षण किया। पुलिस लाइन पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने गार्द की सलामी ग्रहण की। इसके बाद पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने शस्त्रागार, स्टोर कार्यालय, जिम, पुलिस बैरक, भोजनालय, पुलिस दूरसंचार केंद्र, महिला हेल्पलाइन, सीपीसी कैंटीन, पुलिस पेट्रोल पंप और आवासीय परिसरों का जायजा लिया। इसके साथ ही विभाग के निर्माणाधीन भवनों की प्रगति और निर्माण कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखा प्रभारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव करने, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने और पुलिस लाइन परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।

एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि वे पूरी ऊर्जा, मनोयोग और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने तथा कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Previous News

लंदन की ब्रिटिश संसद में गूंजा ब्रज का नाम, डॉ. कमलकांत उपमन्यु और बेटे रौनक उपमन्यु हुए सम्मानित

Next News

मथुरा जंक्शन पर ट्रेन में सवार होते ही बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत,