केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष अंकित...
- 12h ago
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर से लापता हुई 52 वर्षीय महिला का शव करीब 100 मीटर गहरी खाई में मिला। सूचना मिलने के बाद चमोली पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को पीपलकोटी निवासी विजेंद्र वर्मा ने चौकी पीपलकोटी पहुंचकर अपनी पत्नी नीलम वर्मा के लापता होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुबह बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी।
तलाशी के दौरान पीपलकोटी बाजार के पीछे खेतों के पास महिला की चप्पलें मिलीं। आसपास खोजबीन करने पर नीलम वर्मा करीब 100 मीटर गहरी खाई में पड़ी मिलीं। पुलिस के अनुसार, महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
घटनास्थल की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली के नेतृत्व में पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया।
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर से लापता हुई 52 वर्षीय महिला का शव करीब 100 मीटर गहरी खाई में मिला। सूचना मिलने के बाद चमोली पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को पीपलकोटी निवासी विजेंद्र वर्मा ने चौकी पीपलकोटी पहुंचकर अपनी पत्नी नीलम वर्मा के लापता होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुबह बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान पीपलकोटी बाजार के पीछे खेतों के पास महिला की चप्पलें मिलीं। आसपास खोजबीन करने पर नीलम वर्मा करीब 100 मीटर गहरी खाई में पड़ी मिलीं। पुलिस के अनुसार, महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। घटनास्थल की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली के नेतृत्व में पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!