परखम गऊ ग्राम में गौ-संवर्धन के नए युग का सूत्रपात, शिवराज-धामी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

  • संवाददाता: बांके शर्मा
  • 14h Ago 138 Views


फरह (मथुरा)। दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊ ग्राम परखम में शनिवार को गौ-संवर्धन, आयुर्वेद व अनुसंधान के विभिन्न प्रकल्पों का भव्य विमोचन, लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि रहे।

समारोह का शुभारंभ गौ-पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संतों ने गौ-सेवा को राष्ट्र उत्थान का आधार बताया।

इस दौरान अतिथियों ने पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन किया। अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र तथा श्री नन्दीश्वर छात्रावास का लोकार्पण और आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय महाविद्यालय व आवासीय परिसर का शिलान्यास किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गो-आधारित प्राकृतिक खेती ही छोटे किसानों को लाभकारी बना सकती है। उन्होंने घर-घर गो-पालन, प्राकृतिक खेती और नशामुक्त गांव का संकल्प दिलाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गौ-संरक्षण सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की समृद्धि से जुड़ा है।

कार्यक्रम में आरएसएस के सुरेश सोनी, गायत्री परिवार के डॉ. चिन्मय पंड्या, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मंत्री बेबी रानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय, धर्मपाल सिंह सहित कई संत, मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।

संचालन डॉ. ललित वत्स ने किया। अध्यक्ष महेश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now