केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष अंकित...
- 13h ago
मथुरा कैंट स्थित सेंट डोमिनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। ‘सीमाओं से परे सपने’ थीम पर आधारित इस समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कर्नल विकास गिरिधर और एमवीडीए के सचिव आशीष कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत स्वागत नृत्य से हुई। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘छोटे हाथ, बड़ा सपना’ प्रस्तुति के जरिए अपनी मनमोहक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, विद्यार्थियों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विद्यालय के रजत जयंती वर्ष से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोस्ट रेव. डॉ. अल्बर्ट डी'सूजा ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को सीमाओं में न बांधने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने और जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने का संदेश दिया।
मथुरा कैंट स्थित सेंट डोमिनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। ‘सीमाओं से परे सपने’ थीम पर आधारित इस समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कर्नल विकास गिरिधर और एमवीडीए के सचिव आशीष कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत स्वागत नृत्य से हुई। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘छोटे हाथ, बड़ा सपना’ प्रस्तुति के जरिए अपनी मनमोहक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, विद्यार्थियों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यालय के रजत जयंती वर्ष से जुड़े वरिष्ठ सदस्यों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोस्ट रेव. डॉ. अल्बर्ट डी'सूजा ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को सीमाओं में न बांधने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने और जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने का संदेश दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!