नौहझील पुलिस ने तमंचा-कारतूस समेत वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
- 8h ago
मथुरा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना बलदेव पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने एक पारिवारिक विवाद में प्रभावी काउंसलिंग करते हुए पति-पत्नी के बीच समझौता कराकर बिखरते परिवार को फिर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार थाना बलदेव क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर पारिवारिक विवाद की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी दोनों पक्षों को थाने बुलाया और उनकी समस्याओं को धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
काउंसलिंग के दौरान टीम ने विवाद के मुख्य कारणों को समझते हुए दोनों पक्षों को वैवाहिक जीवन के महत्व, आपसी सम्मान और तालमेल के बारे में समझाया। टीम के सकारात्मक प्रयास और प्रभावी काउंसलिंग से पति-पत्नी को अपनी-अपनी गलतियों का एहसास हुआ।
इसके बाद दोनों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर भविष्य में एक-दूसरे के साथ सम्मानपूर्वक रहने का निर्णय लिया। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से थाना परिसर में सहमति पत्र (राजीनामा) तैयार कराया गया। इसके बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी अपने घर रवाना हो गए।
थाना बलदेव मिशन शक्ति टीम की इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों एवं परिवार के परिजनों ने सराहना की। पुलिस के इस प्रयास से एक परिवार को टूटने से बचाने में मदद मिली।
मथुरा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना बलदेव पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने एक पारिवारिक विवाद में प्रभावी काउंसलिंग करते हुए पति-पत्नी के बीच समझौता कराकर बिखरते परिवार को फिर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार थाना बलदेव क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर पारिवारिक विवाद की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी दोनों पक्षों को थाने बुलाया और उनकी समस्याओं को धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। काउंसलिंग के दौरान टीम ने विवाद के मुख्य कारणों को समझते हुए दोनों पक्षों को वैवाहिक जीवन के महत्व, आपसी सम्मान और तालमेल के बारे में समझाया। टीम के सकारात्मक प्रयास और प्रभावी काउंसलिंग से पति-पत्नी को अपनी-अपनी गलतियों का एहसास हुआ। इसके बाद दोनों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर भविष्य में एक-दूसरे के साथ सम्मानपूर्वक रहने का निर्णय लिया। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से थाना परिसर में सहमति पत्र (राजीनामा) तैयार कराया गया। इसके बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी अपने घर रवाना हो गए। थाना बलदेव मिशन शक्ति टीम की इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों एवं परिवार के परिजनों ने सराहना की। पुलिस के इस प्रयास से एक परिवार को टूटने से बचाने में मदद मिली।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!