अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर, आगरा रेफर

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 12h Ago 105 Views


मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बरसाना दवाई लेने जा रहे करीब 30 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए सीएचसी गोवर्धन ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मथुरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर घायल की हालत गंभीर देखते हुए सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल स्वयं उसके उपचार में जुट गए। उनके साथ अन्य चिकित्सकों ने भी घायल का उपचार किया। काफी प्रयास के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने युवक को बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में घायल युवक के रिश्तेदार ने बताया कि करीब 30 वर्षीय सुंदरलाल, निवासी रानेहरा थाना शेरगढ़, बुधवार सुबह बरसाना दवाइयां लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

फिलहाल सुंदरलाल को बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now