नौहझील पुलिस ने तमंचा-कारतूस समेत वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
- 8h ago
मथुरा। छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा परखम के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार जवान की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतबीर हाल ही में छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। वह किसी काम के सिलसिले में मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान परखम के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सतबीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के चाचा ने बताया कि सतबीर फरह थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर जोधपुर में तैनात थे। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों से आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मथुरा। छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा परखम के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार जवान की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतबीर हाल ही में छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। वह किसी काम के सिलसिले में मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान परखम के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सतबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा ने बताया कि सतबीर फरह थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर जोधपुर में तैनात थे। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों से आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!