वृंदावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल, पर्स और नकदी बरामद

  • 1d Ago 256 Views


मथुरा। थाना वृंदावन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, नौ पर्स और 4,550 रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 06 अक्टूबर 2026 को रात करीब 12:16 बजे रंगीली कुंज, थाना वृंदावन क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र तारीख, पवन पुत्र रामरतन, मोहित पुत्र रवि और शुभान्शु पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। सभी आरोपी जनपद कन्नौज के रहने वाले बताए गए हैं और उनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन, 9 पर्स जिसमें 5 लेडीज पर्स और 4 जेंट्स पर्स शामिल हैं तथा 4,550 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मु0अ0सं0 669/2026, धारा 317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल 667 रंजीत सिंह, आरक्षी 225 अनिकेत, आरक्षी 246 ऋषि पाल और आरक्षी 408 रुपेश शामिल रहे।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से बरामद सामान के संबंध में आवश्यक जांच एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now