नौहझील पुलिस ने तमंचा-कारतूस समेत वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
- 8h ago
मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में नौहझील क्षेत्र के एक किसान युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा यूपी-हरियाणा बॉर्डर के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमर सिंह (30) पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम मनीगढ़ी, थाना नौहझील के रूप में हुई है। बताया गया कि अमर सिंह सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की फसल लादकर हरियाणा के होडल स्थित मंडी में बेचने जा रहे थे।
जैसे ही उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली बॉर्डर स्थित होटल ओल्ड राओ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हादसे में अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वहीं किसान युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव मनीगढ़ी पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में नौहझील क्षेत्र के एक किसान युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा यूपी-हरियाणा बॉर्डर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमर सिंह (30) पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम मनीगढ़ी, थाना नौहझील के रूप में हुई है। बताया गया कि अमर सिंह सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की फसल लादकर हरियाणा के होडल स्थित मंडी में बेचने जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली बॉर्डर स्थित होटल ओल्ड राओ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हादसे में अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं किसान युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव मनीगढ़ी पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!