Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 20 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, मलूक पीठ में आचार्य राजेंद्र दास महाराज से लिया आशीर्वाद

धर्मनगरी वृंदावन में गुरुवार को योग गुरु बाबा रामदेव का आगमन हुआ। धार्मिक प्रवास पर पहुंचे बाबा रामदेव का हेलीकॉप्टर पवनहंस स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां श्रद्धालुओं और आश्रम के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बाबा रामदेव कार से वंशीवट स्थित श्री मलूक पीठ आश्रम पहुंचे।

यहां उन्होंने पीठाधीश्वर आचार्य राजेंद्र दास जी महाराज से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों संतों के बीच सनातन धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद बाबा रामदेव ने श्री मलूकदास जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और नमन किया।

बाबा रामदेव के वृंदावन आगमन को लेकर संत समाज और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

Previous News

गिरिराज धरा पर पहुंची पद्मश्री रमेश बाबा की ब्रज यात्रा, छोटी परिक्रमा कर भक्तों ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन

Next News

गोवर्धन में नाले में मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी