Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 20 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शर्मा जिम फिटनेस का भव्य शुभारंभ अनाथ बच्चों को मिलेगी निःशुल्क ट्रेनिंग

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। राधाकुंड क्षेत्र के कोन्हई रोड पर शुक्रवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शर्मा जिम फिटनेस का भव्य शुभारंभ किया गया। जिम में आधुनिक मशीनों और व्यायाम की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

शुभारंभ कार्यक्रम में जिम संचालक अमित कुमार गौड़ (खेलन गुरु) एवं चंद्रप्रकाश गौड़ ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर संचालकों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक सराहनीय घोषणा की। उन्होंने बताया कि जिम में अनाथ बच्चों को निःशुल्क व्यायाम और फिटनेस प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आर्थिक अभाव के चलते कोई भी बच्चा बेहतर स्वास्थ्य और शारीरिक विकास से वंचित न रहे।

संचालकों की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की। लोगों ने इसे समाजसेवा की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया। जिम शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ फिटनेस का बेहतर अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में अशोक गोस्वामी, भोलानाथ दुबे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और युवा मौजूद रहे।

Previous News

देवउठनी एकादशी पर पांच जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, गब्बर सैनी ने किया कन्यादान

Next News

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर SDM मांट की अनूठी पहल, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, 18 साल की बेटियों के वोट बनवाने पर जोर