Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 20 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर SDM मांट की अनूठी पहल, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, 18 साल की बेटियों के वोट बनवाने पर जोर

मथुरा के मांट क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एसडीएम चंद्र भूषण प्रताप सिंह ने श्री बृज आदर्श इंटर कॉलेज मांट पहुंचकर शिक्षकों, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम पंजीकरण कराने एवं मतदाता सूची में लैंगिक अनुपात सुधारने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना बेहद जरूरी है।

अपने संबोधन में एसडीएम ने विशेष रूप से 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं के मतदाता पंजीकरण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वरिष्ठ मतदाताओं को घर पर ही बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उनका मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है।

एसडीएम ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी सभी युवतियों के वोट बनवाने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की मतदाता सूची में भागीदारी बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने परिवार के सदस्यों से जानकारी करें कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं और यदि दर्ज है तो किस क्रमांक पर है।

उन्होंने जागरूकता अभियान के तहत यह भी जानकारी दी कि इसी महीने सभी बूथों पर चार बार बीएलओ बैठेंगे, ताकि मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सके और पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल किए जा सकें।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर श्री बृज आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. देव प्रकाश ने एसडीएम चंद्र भूषण प्रताप सिंह एवं नायब तहसीलदार आंचल सिंगला का स्वागत किया। वहीं प्रवक्ता सुश्री दर्शना ने पटका पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र, देवेश कुमार, सुरेश चंद्र सारस्वत, हरिओम सिंह, जय प्रकाश, वीरेंद्र सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Previous News

शर्मा जिम फिटनेस का भव्य शुभारंभ अनाथ बच्चों को मिलेगी निःशुल्क ट्रेनिंग

Next News

मथुरा से गौरीफंटा के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा, 665 रुपये होगा किराया