बद्रीनाथ धाम में पुलिस की ईमानदारी, श्रद्धालु को लौटाया ₹8 हजार और मोबाइल से भरा पर्स

  • 1h Ago 82 Views


उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम से पुलिस की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहां दर्शन करने पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स खो गया, जिसमें आठ हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन रखा हुआ था। लेकिन बद्रीनाथ पुलिस की तत्परता ने महिला के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी।

दरअसल, 2 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी सुनीता मिश्रा अपने परिवार के साथ श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने पहुंची थीं। इसी दौरान मंदिर परिसर में उनका पर्स कहीं गुम हो गया। पर्स में आठ हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन मौजूद था।

ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल दिवाकर सती ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पर्स उसकी असली मालिक सुनीता मिश्रा को सौंप दिया गया।

अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर सुनीता मिश्रा और उनके परिजनों ने चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया।

बद्रीनाथ पुलिस की इस ईमानदारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ सुरक्षा की पहचान नहीं, बल्कि भरोसे और इंसानियत का प्रतीक भी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now