सर्दियों में रेल पटरियों की हर दिन होगी निगरानी, संरक्षा निर्देशों का सख्ती से होगा...
- 30m ago
कोसीकलां। कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान नीलम चौधरी का कोसीकलां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचीं नीलम चौधरी का समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं तथा पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया।
नीलम चौधरी कमल किशोर वार्ष्णेय के आवास से मां भगवती मंदिर तक विशाल काफिले के साथ पहुंचीं। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया और उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खुशी जताई गई।
मां भगवती मंदिर पहुंचकर नीलम चौधरी ने पंडित मोर मुकुट शास्त्री के सानिध्य में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मां भगवती का दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं और समर्थकों ने नीलम को फूल-मालाएं पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि नीलम चौधरी एक प्रतिभाशाली पहलवान हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर देश और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नीलम आने वाले ओलंपिक में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचेंगी।
कमल किशोर वार्ष्णेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में खेलों को प्रोत्साहन मिल रहा है और भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
नीलम चौधरी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु, माता-पिता, कमल किशोर वार्ष्णेय, अपनी पूरी टीम और क्षेत्रवासियों को दिया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मिले सम्मान और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा।
इस मौके पर पंडित धर्मवीर शर्मा, संजय गर्ग, सौरभ जैन, अजय वार्ष्णेय, विनय उपाध्याय, कल्पेश जैन, अजय गोयंका, हरेंद्र ठाकुर, विशाल जायसवाल, राजू रोहिला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और समर्थक मौजूद रहे।
कोसीकलां। कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान नीलम चौधरी का कोसीकलां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचीं नीलम चौधरी का समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं तथा पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया। नीलम चौधरी कमल किशोर वार्ष्णेय के आवास से मां भगवती मंदिर तक विशाल काफिले के साथ पहुंचीं। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया और उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खुशी जताई गई। मां भगवती मंदिर पहुंचकर नीलम चौधरी ने पंडित मोर मुकुट शास्त्री के सानिध्य में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मां भगवती का दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं और समर्थकों ने नीलम को फूल-मालाएं पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि नीलम चौधरी एक प्रतिभाशाली पहलवान हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर देश और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नीलम आने वाले ओलंपिक में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचेंगी। कमल किशोर वार्ष्णेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में खेलों को प्रोत्साहन मिल रहा है और भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। नीलम चौधरी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु, माता-पिता, कमल किशोर वार्ष्णेय, अपनी पूरी टीम और क्षेत्रवासियों को दिया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मिले सम्मान और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा। इस मौके पर पंडित धर्मवीर शर्मा, संजय गर्ग, सौरभ जैन, अजय वार्ष्णेय, विनय उपाध्याय, कल्पेश जैन, अजय गोयंका, हरेंद्र ठाकुर, विशाल जायसवाल, राजू रोहिला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और समर्थक मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!