जिला अस्पताल में चीफ मेट्रन की विदाई पर छलके आंसू, सम्मान के साथ दी गई विदाई

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 1h Ago 81 Views


मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में चीफ मेट्रन के पद पर तैनात सुनीता यादव शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उनके सेवानिवृत्त होने पर अस्पताल प्रशासन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रभारी सीएमएस डॉ. लाल सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि माहेश्वरी, डॉ. सुशील कुमार, वरिष्ठ फार्मासिस्ट अशोक सारस्वत सहित फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सुनीता यादव ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक मरीजों की सेवा की है। अब वह अस्पताल के एक परिवार को छोड़कर अपने घर-परिवार के बीच जा रही हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मरीजों की सेवा पूरी निष्ठा से करने का प्रयास किया।

वहीं, प्रभारी सीएमएस डॉ. लाल सिंह, डॉ. रवि माहेश्वरी और फार्मासिस्ट एसपी गौतम सहित अन्य कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now