BREAKING NEWS | देर रात एक्शन में SSP श्लोक कुमार, थानों से UP-112 कंट्रोल रूम...
- 11m ago
करवा चौथ की रात मथुरा के ब्रजरज उत्सव में भक्ति संगीत की ऐसी धूम मची कि पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने अपनी दमदार आवाज और जोशीले अंदाज से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भजनों पर झूमने लगे। माता रानी के जयकारों से लेकर श्रीराम और श्याम भक्ति तक, लक्खा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया।
दरअसल, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित 11 दिवसीय ब्रजरज उत्सव में बृहस्पतिवार को करवा चौथ के पर्व पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जहां घरों में महिलाएं पूजा-अर्चना और चंद्र दर्शन की तैयारी में जुटी थीं, वहीं ब्रजरज उत्सव में भक्ति संगीत की स्वर लहरियां गूंज रही थीं।
प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने देवी मां की स्तुति के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उन्होंने 'सर को झुका लो शेरों वाली को मना लो', 'मुझे रंग दे ओ रंगदे चुनरिया सतरंगी' और 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी' जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
इसके बाद 'कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा-सा काम' भजन ने माहौल में जोश भर दिया। वहीं, 'श्याम के बिना तुम आधे, तुम्हारे बिना श्याम आधे' और 'श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में' जैसे भजनों के जरिए उन्होंने कृष्ण और श्रीराम की भक्ति के रंग भी बिखेरे।
लखबीर सिंह लक्खा की दमदार आवाज, सुरों का उतार-चढ़ाव और जोशीले अंदाज ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोई भजनों के साथ सुर मिलाता नजर आया, तो कोई तालियां बजाकर अपनी भक्ति प्रकट करता दिखा। पूरा उत्सव स्थल माता रानी के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा।
करवा चौथ की रात ब्रजरज उत्सव में सजी इस भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को भक्ति और संगीत का यादगार अनुभव दिया।
करवा चौथ की रात मथुरा के ब्रजरज उत्सव में भक्ति संगीत की ऐसी धूम मची कि पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने अपनी दमदार आवाज और जोशीले अंदाज से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भजनों पर झूमने लगे। माता रानी के जयकारों से लेकर श्रीराम और श्याम भक्ति तक, लक्खा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। दरअसल, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित 11 दिवसीय ब्रजरज उत्सव में बृहस्पतिवार को करवा चौथ के पर्व पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जहां घरों में महिलाएं पूजा-अर्चना और चंद्र दर्शन की तैयारी में जुटी थीं, वहीं ब्रजरज उत्सव में भक्ति संगीत की स्वर लहरियां गूंज रही थीं। प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने देवी मां की स्तुति के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उन्होंने 'सर को झुका लो शेरों वाली को मना लो', 'मुझे रंग दे ओ रंगदे चुनरिया सतरंगी' और 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी' जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इसके बाद 'कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा-सा काम' भजन ने माहौल में जोश भर दिया। वहीं, 'श्याम के बिना तुम आधे, तुम्हारे बिना श्याम आधे' और 'श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में' जैसे भजनों के जरिए उन्होंने कृष्ण और श्रीराम की भक्ति के रंग भी बिखेरे। लखबीर सिंह लक्खा की दमदार आवाज, सुरों का उतार-चढ़ाव और जोशीले अंदाज ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोई भजनों के साथ सुर मिलाता नजर आया, तो कोई तालियां बजाकर अपनी भक्ति प्रकट करता दिखा। पूरा उत्सव स्थल माता रानी के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा। करवा चौथ की रात ब्रजरज उत्सव में सजी इस भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को भक्ति और संगीत का यादगार अनुभव दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!