राधा ऑर्किड में सामूहिक रूप से मना करवा चौथ, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का दिया...
- 26m ago
धर्मनगरी वृंदावन में चोरों के हौसले बुलंद हैं। परिक्रमा मार्ग स्थित गणेश आश्रम के पास एक चाय-नाश्ते की दुकान को चोर ने निशाना बनाया। दुकान से दो मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर आरोपी फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर गणेश आश्रम के पास ज्योति गुप्ता चाय-नाश्ते की दुकान चलाती हैं। बुधवार रात करीब एक बजे ज्योति दुकान में ही सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात चोर चुपचाप दुकान में घुसा और गल्ले में रखे दो मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया।
चोरी की यह पूरी वारदात दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने वृंदावन कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अब देखना होगा कि दुकान में चोरी करने वाला यह शख्स कब तक पुलिस की गिरफ्त में आता है।
धर्मनगरी वृंदावन में चोरों के हौसले बुलंद हैं। परिक्रमा मार्ग स्थित गणेश आश्रम के पास एक चाय-नाश्ते की दुकान को चोर ने निशाना बनाया। दुकान से दो मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर आरोपी फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर गणेश आश्रम के पास ज्योति गुप्ता चाय-नाश्ते की दुकान चलाती हैं। बुधवार रात करीब एक बजे ज्योति दुकान में ही सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात चोर चुपचाप दुकान में घुसा और गल्ले में रखे दो मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने वृंदावन कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अब देखना होगा कि दुकान में चोरी करने वाला यह शख्स कब तक पुलिस की गिरफ्त में आता है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!