राया पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को सुरक्षा और छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग...
- Just now
मथुरा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। गणेशरा स्टेडियम के समीप राधापुरम रोड स्थित द रुद्राक्ष स्पोर्ट्स हब में दो दिवसीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। 30 और 31 अक्टूबर को होने वाले इस टूर्नामेंट में दिन और रात के मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों ने प्रेस वार्ता कर टूर्नामेंट का पोस्टर जारी किया और प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी साझा की।
द रुद्राक्ष स्पोर्ट्स हब में आयोजित होने वाले इस बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमों को 2,600 रुपये एंट्री फीस देनी होगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 5,100 रुपये नकद पुरस्कार के साथ विजेता ट्रॉफी और शील्ड प्रदान की जाएगी। वहीं, उपविजेता टीम को 3,100 रुपये नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
टूर्नामेंट की खास बात यह है कि प्रत्येक टीम को तीन लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा। सभी मुकाबले 10 ओवर के होंगे और प्रत्येक टीम में आठ खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। हर मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा, विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को एक-एक घंटे का वीकेंड फ्री पास भी दिया जाएगा, जिसके जरिए खिलाड़ी वीकेंड पर अपनी टीम के साथ बॉक्स क्रिकेट का आनंद ले सकेंगे।
आयोजकों के मुताबिक, मथुरा में बॉक्स क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
अगर आप भी क्रिकेट के शौकीन हैं और अपनी टीम के साथ मैदान में दमखम दिखाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराकर अपना स्थान सुरक्षित करें। टूर्नामेंट से जुड़ी अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए आयोजकों से संपर्क किया जा सकता है।
मथुरा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। गणेशरा स्टेडियम के समीप राधापुरम रोड स्थित द रुद्राक्ष स्पोर्ट्स हब में दो दिवसीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। 30 और 31 अक्टूबर को होने वाले इस टूर्नामेंट में दिन और रात के मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों ने प्रेस वार्ता कर टूर्नामेंट का पोस्टर जारी किया और प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी साझा की। द रुद्राक्ष स्पोर्ट्स हब में आयोजित होने वाले इस बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमों को 2,600 रुपये एंट्री फीस देनी होगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 5,100 रुपये नकद पुरस्कार के साथ विजेता ट्रॉफी और शील्ड प्रदान की जाएगी। वहीं, उपविजेता टीम को 3,100 रुपये नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट की खास बात यह है कि प्रत्येक टीम को तीन लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा। सभी मुकाबले 10 ओवर के होंगे और प्रत्येक टीम में आठ खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। हर मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को एक-एक घंटे का वीकेंड फ्री पास भी दिया जाएगा, जिसके जरिए खिलाड़ी वीकेंड पर अपनी टीम के साथ बॉक्स क्रिकेट का आनंद ले सकेंगे।आयोजकों के मुताबिक, मथुरा में बॉक्स क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।अगर आप भी क्रिकेट के शौकीन हैं और अपनी टीम के साथ मैदान में दमखम दिखाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराकर अपना स्थान सुरक्षित करें। टूर्नामेंट से जुड़ी अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए आयोजकों से संपर्क किया जा सकता है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!