चंद्र सरोवर पर 29 अक्टूबर से बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 12h Ago 106 Views


ब्रजभूमि के गोवर्धन में धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चंद्र सरोवर के समीप स्थित सूरश्याम गौशाला, सूरकुटी परासौली में 29 अक्टूबर से 20वें सूर-श्याम गौ आराधन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा, भगवान श्रीकृष्ण की नित्य रासलीला और संत-महात्माओं का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

गोवर्धन के चंद्र सरोवर के समीप सूरश्याम गौशाला, सूरकुटी परासौली में 29 अक्टूबर से 20वें सूर-श्याम गौ आराधन महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव के अंतर्गत जगद्गुरु श्री राजेंद्रदास देवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।

इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी कथाओं का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। वहीं, वृंदावन के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का मंचन किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बनेगा।

महोत्सव में विभिन्न संत-महात्माओं का आगमन होगा, जो अपने आशीर्वचनों से श्रद्धालुओं को कृतार्थ करेंगे। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से ब्रज की आध्यात्मिक परंपरा और भक्ति संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

आयोजन के अंतर्गत 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे भंडारे और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now