ठाकुर बांके बिहारी को पति मानकर देवी इंदुलेखा ने रखा करवाचौथ व्रत, नंदगांव में छलनी...
- 41m ago
मथुरा। जनपद में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मथुरा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना गोवर्धन पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर साइबर ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो फर्जी एवं कूटरचित आधार कार्ड और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को रात करीब 9:30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना गोवर्धन पुलिस ने देवसेरस बंबे की पुलिया से मडौरा की तरफ बंबे पर करीब 300 मीटर आगे कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान शाहरूख पुत्र सौराव, निवासी देवसेरस, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस का आरोप है कि आरोपी अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करता था। इसके अलावा वह फर्जी सिम और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाता था। आरोप है कि फोन कॉल, लिंक, ओटीपी और अन्य तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी की जाती थी। अलग-अलग बहानों से लोगों की धनराशि खातों में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ कमाने का भी आरोप है।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नोकिया कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में थाना गोवर्धन पर मुकदमा संख्या 584/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66C व 66D के तहत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल विशाल चौहान और कांस्टेबल राहुल बाल्यान शामिल रहे।
फर्जी दस्तावेजों और पहचान छिपाकर साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गोवर्धन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मथुरा। जनपद में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मथुरा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना गोवर्धन पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर साइबर ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो फर्जी एवं कूटरचित आधार कार्ड और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को रात करीब 9:30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना गोवर्धन पुलिस ने देवसेरस बंबे की पुलिया से मडौरा की तरफ बंबे पर करीब 300 मीटर आगे कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान शाहरूख पुत्र सौराव, निवासी देवसेरस, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस का आरोप है कि आरोपी अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करता था। इसके अलावा वह फर्जी सिम और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाता था। आरोप है कि फोन कॉल, लिंक, ओटीपी और अन्य तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी की जाती थी। अलग-अलग बहानों से लोगों की धनराशि खातों में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ कमाने का भी आरोप है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नोकिया कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में थाना गोवर्धन पर मुकदमा संख्या 584/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66C व 66D के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल विशाल चौहान और कांस्टेबल राहुल बाल्यान शामिल रहे। फर्जी दस्तावेजों और पहचान छिपाकर साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गोवर्धन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!