राया में अंडरपास निर्माण पर बवाल दुकान तोड़ने पर भड़के लोग, रेलवे पर पक्षपात का आरोप

  • संवाददाता: पंकज गुप्ता
  • 1h Ago 66 Views


मथुरा के राया कस्बे में कोयल रेलवे फाटक पर बन रहे अंडरपास के निर्माण को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। सर्विस रोड की जद में आ रही दुकानों और मकानों को हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दुकान को पूरी तरह तोड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल गरमा गया।

सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। वहीं, हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई।

स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि रेलवे ने एक दुकान को पूरी तरह तोड़ दिया, जबकि सर्विस रोड की जद में आने वाले अन्य मकानों को छोड़ दिया गया। महिलाओं ने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सभी प्रभावित लोगों के खिलाफ समान कार्रवाई करने की मांग की।

अब सवाल यह है कि अंडरपास निर्माण के लिए ईसअतिक्रमण हटाने की कार्रवा भी प्रभावित लोगों पर समान रूप से होगी या नहीं? फिलहाल, इस मामले में रेलवे का पक्ष सामने आना बाकी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now