सर्दियों में रेल पटरियों की हर दिन होगी निगरानी, संरक्षा निर्देशों का सख्ती से होगा...
- 28m ago
उत्तर प्रदेश में साइक्लोन अर्नब के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल फसल नुकसान का आकलन करने और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बारिश से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में देरी न हो। फसलों के नुकसान के साथ-साथ आर्थिक क्षति, पशुधन की हानि और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन कर पात्र प्रभावितों को नियमानुसार सहायता दी जाए।
सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत कार्यों की निगरानी करने और लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए हैं। अब प्रभावित किसानों को नुकसान के आकलन और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।
उत्तर प्रदेश में साइक्लोन अर्नब के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल फसल नुकसान का आकलन करने और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बारिश से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में देरी न हो। फसलों के नुकसान के साथ-साथ आर्थिक क्षति, पशुधन की हानि और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन कर पात्र प्रभावितों को नियमानुसार सहायता दी जाए। सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत कार्यों की निगरानी करने और लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए हैं। अब प्रभावित किसानों को नुकसान के आकलन और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!