देहरादून में आधी रात पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश घायल

  • 1h Ago 64 Views


उत्तराखंड: पटेलनगर थाना क्षेत्र के नयागांव के पास शनिवार देर रात पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, नयागांव के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। उनकी पहचान शमीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक के रूप में हुई है। दोनों हरिद्वार के रुड़की के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों के पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र में नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है।

फिलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित साथियों के संबंध में जांच कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now