अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी 5 देशों की रामलीला, 2500 कलाकार करेंगे मंचन!

  • 1h Ago 76 Views


अयोध्या: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव का रूप देने की तैयारी है। इस बार दीपोत्सव में भारत के साथ पांच देशों के कलाकार अपनी-अपनी संस्कृति और परंपराओं के अनुसार रामलीला का मंचन करेंगे।

दीपोत्सव में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल, लाओस और थाईलैंड के कलाकारों की भागीदारी प्रस्तावित है। इसके अलावा फिलीपींस और रूस के कलाकारों को भी आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है। अलग-अलग देशों की वेशभूषा, संगीत, नृत्य और अभिनय के जरिए भगवान श्रीराम की कथा के विविध रूप देखने को मिलेंगे।

इस भव्य आयोजन में देश-विदेश के करीब 2500 कलाकार छह छोटे, चार मध्यम और दो बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही असम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल के कलाकार भी रामकथा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

अयोध्या का दीपोत्सव अब केवल दीपों और धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का माध्यम भी बन रहा है। इस आयोजन से अयोध्या के पर्यटन और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now