कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर वाहन चोर, चोरी की 8 बाइक और स्कूटी बरामद

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 3h Ago 115 Views


मथुरा - कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत कुल 9 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में कई मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी की गई थीं।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 नवंबर 2026 को कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने बोहरे नगर स्थित चौबे की बगीची के पास पीपल के पेड़ के नीचे दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन कुमार (23) पुत्र पूरन सिंह निवासी बाजना, थाना हाईवे, मथुरा और मनीष कुमार (22) पुत्र राजवीर सिंह निवासी फौजुआका, पोस्ट हैतलपुर, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 मोटरसाइकिल और एक काले रंग की स्कूटी बरामद की है। बरामद वाहनों में मथुरा के कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई बाइक और स्कूटी के अलावा दिल्ली के आरके पुरम, मालवीय नगर, किशनगढ़ और सरोजिनी नगर थानों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित वाहन भी शामिल हैं।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 761/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now