मथुरा में वाहन चोरी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में दो आरोपी गिरफ्तार

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 1h Ago 97 Views


मथुरा में वाहन चोरी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में दो आरोपी गिरफ्तारमथुरा। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना हाईवे पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में नामजद दो आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी थाना हाईवे क्षेत्र के गांव उस्फार के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ वाहन चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।

थाना हाईवे पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को सुबह करीब 6:20 बजे पुलिस टीम ने गांव उस्फार स्थित उनके घरों से अजय पुत्र मुकेश और राहुल पुत्र जगनी को गिरफ्तार किया। दोनों की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा संख्या 1065/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अजय और राहुल के खिलाफ थाना हाईवे में वाहन चोरी और उससे संबंधित मामलों में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास में मुकदमा संख्या 677/2026, 679/2026, 681/2026 और 683/2026 का उल्लेख है। अब दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार निर्वाल, उपनिरीक्षक प्रवास कुमार, हेड कांस्टेबल रमेशचन्द, कांस्टेबल अभिषेक चौधरी और कांस्टेबल रजत कुमार शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now